बलिया, फरवरी 25 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। रिस्तेदारी में बिहार गये एक युवक की सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी खबर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिवार के साथ ही नाते-रिस्तेदार रवाना हो गये। स्थानीय कस्बा के वार्ड संख्या 13 (बाड़ीगढ़) निवासी 26 वर्षीय दीपक गुप्ता उर्फ सोनू मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के गोपालगंज गया था। सोमवार को वह बाइक से किसी काम से गोपालगंज के विजयीपुर गया था। इस दौरान बघड़ा-विजयीपुर मार्ग से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पिता माणिकचंद, मां शांति देवी के साथ ही परिवार के अन्य लोग बिलखने लगे। घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.