गोपालगंज, जनवरी 26 -- बिहार के गोपालगंज जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां शहर के एक मोहल्ले में रविवार को एक किशोरी के साथ दो युवकों के दुष्कर्म किया। नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सब इंस्पेक्टर राखी कुमारी ने किशोरी का बयान दर्ज किया। घटना के संबंध में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपने घर पर थी। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और उसे घर के सामने स्थित एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके आंख पर भी युवकों ने हमला कर दिया। जिससे उसे धुंधला दिख रहा है। यह भी पढ़ें- समलैंगिक संबंध बनाने से मना करने पर छात्रा की हत्या, महिला ने माला से गला घोंटा उधर, नगर थानाध्...