राजेश कुमार मिक्की, फरवरी 5 -- गया जंक्शन पर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक के करण गया जंक्शन से होकर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। मेगा ब्लॉक अवधि में पटना- गया के बीच चलने वाली एक जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों को गया जंक्शन से पटना के लिए चलायी जाएगी। भभुआ-पटना इंटरसिटी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी।...