वाराणसी, जनवरी 16 -- जक्खिनी। शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में आत्मा योजना के तहत चल रहे बिहार 51 किसानों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। 12 से 16 जनवरी आयोजित प्रशिक्षण में किसानों ने सब्जी उत्पादन के विभिन्न तकनीक, जैविक खेती, ग्राफ्टिंग, बागवानी आधारित एकीकृत उन्नत प्रणाली आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। समापन सत्र में निदेशक डॉक्टर राजेश कुमार, डॉ.नीरज सिंह, डॉ. सुदर्शन मौर्य, डॉ.सिद्धार्थ कुमार सिंह, डॉ.अनंत बहादुर सिंह, डॉ.आरके दुबे डॉ. त्रिभुवन चौबे एवं अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...