नई दिल्ली, फरवरी 23 -- बिहार के गोपालगंज में एक कलियुगी बेटे ने हैवानियत की हद कर दी। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव में रविवार की दोपहर एक बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गणेश रावत की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। मां की हत्या करने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्यारे बेटे को कठोर सजा देने की मांग की जा रही है। बाद में पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी के बड़े पुत्र रामभरोसे रावत ने दोपहर में अपनी मां से सौ रुपये की मांग की। मां के रुपए देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी पैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.