दरभंगा, दिसम्बर 23 -- बिहार के प्रसिद्ध कथावचक श्रवण दास और उनके गुरु राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा पर दरभंगा के महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में डीएसपी सदर राजीव कुमार ने कहा की कथावाचक के खिलाफ 182/25 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। FSL की टीम से भी जांच कराई जा रही है। वहीं पीड़िता का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है। पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद त्वरित कार्यवाई की जाएगी। आपको बता दें बंद कमरे में कथावाचक श्रवण दास और नाबालिग लड़की की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि 29 नवंबर 2024 को मौनी बाबा ने अपने भतीजे कथावाचक श्रवण दास की शादी बंद कमरे में करवा दी और परिजनों पर मामला दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया। प्राथमिकी के मुताबिक कथावाचक श्रवण दास पी...