औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad Boat Drown: बिहार के औरंगाबाद में बड़ा नाव हादसा हुआ है। खेती करने सरेह की ओर जा रहे छह लोग डूब गए हैं। करीब एक दर्जन लोग नाव से सोन नदी पार कर रहे थे। डूबने वालों में कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। घटना नवीनगर प्रखंड के बड़ेम गांव की है। एक युवती का शव नदी से निकाल लिया गया है। कुछ लोग तैर कर बाहर निकल गए। कम से कम 5 लोग गायब हैं। गोताखोरों की मदद से अन्य डूबे व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। मृत युवती की पहचान तमन्ना परवीन उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है। वह बड़ेम गांव के निवासी सलीम अंसारी की बेटी थी। शव को नदी से निकाल कर ले गए। घटना स्थल पर काफी भीड़ जुटी है। प्रशासन की टीम पहुंच गई है। एसडीआरआफ की टीम को बुलाया गया है। मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। नदी पार करके रोज लोग खेती करने और पशु चारा ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.