दुमका, फरवरी 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। बिहार के चम्पारण के एक मजदूर राकेश राम का शव सरैयाहाट के झारखंड मोड़ के पास से बरामद किया गया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सरैयाहाट थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...