डोरीगंज, मार्च 11 -- बिहार के छपरा-सोनपुर रेलखंड के गोल्डिन गंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेटफॉर्म नंबर-2 के उत्तरी छोर बाउंड्री के पास एक खाई में 25 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिला है। शव ट्रॉली बैग में बंद था, जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा। उसके बाद स्टेशन के अधिकारियों की इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुछ स्थानीय लोग जब शौच के लिए निकले, तब उनकी नजर खाई में पड़े एक लावारिस ट्रॉली बैग पर गई। शक होने पर उन्होंने पास जाकर देखा, तो बैग में एक महिला का शव था। इसकी सूचना तुरंत गोल्डिनगंज स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंचकर बैग को देखा और तुरंत सोनपुर आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और डोरीगंज पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.