नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बिहार में बाघ व जैव विविधता के लिए मशहूर पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में सांप की एक और दुर्लभ प्रजाति देखी गई है। ट्वीन स्पॉटेड वोल्फ स्नेक (भेड़िया सांप) वीटीआर के विजयपुर गांव के एक घर में 10 अप्रैल को देखा गया है। 55 सेंटीमीटर का यह विषहीन सांप अपनी सुंदरता से दिखने में आकर्षक लगता है। यह सिर्फ एशियाई देशों म्यांमार, वियतनाम, भारत समेत हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत में यह पश्चिम बंगाल, ओडिसा, यूपी और बिहार के सिर्फ वीटीआर में पाया जाता है। इससे पूर्व यह 2017 में देखा गया था।इतना दुर्लभ कि आम लोगों को शायद ही दिखे वर्ष 2017 में नेचर इनवायरमेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने भेड़िया सांप को देखा था। तब इसे रिकॉर्ड किया गया था। अब वनकर्मियों की टीम ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.