कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 24 -- बिहार के कैमूर जिले में स्थित मुंडेश्वरी धाम ना सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में चर्चित है, बल्कि एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। हर साल नए साल के मौके पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक एवं भक्त आते हैं। पहली जनवरी को मंदिर के नीचे बाहरी हिस्से में जहां लोग पिकनिक मनाते दिखते हैं, वहीं मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन करने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की कतार लगी रहती है। पंवरा पहाड़ी के ईद-गिर्द लोग पिकनिक मनाते हैं। हालांकि यहां पिकनिक मनाने वाले ज्यादा लोग लिट्टी-चोखा, पनीर-मशरूम की सब्जी, पकौड़ा, जीरा राइस, पुलाव आदि चीजें तैयार कर उसका स्वाद लेते हैं। यहां शाकाहारी भोज्य पदार्थ ही पकाकर लोग खाते हैं। धाम परिसर के पास वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी इको पार्क का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन 24 स...