धीरज, जनवरी 11 -- देश में भूकंप का पता लगाने की क्षमता में सुधार के लिए 100 नयी भूकंपीय वेधशाला (सिस्मोलॉजिकल आब्जरवेट्री) की स्थापना की जाएगी। इनमें से छह केंद्र बिहार में प्रस्तावित हैं। इसमें कम तीव्रता वाले भूकंपों को पता लगाना संभव होगा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित विभागों तक कम से कम समय में सूचना पहुंचायी जा सकेगी। बिहार में पटना, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास एवं औरंगाबाद में नयी वेधशाला स्थापित होगी।वेधशाला में सिस्मिक पियर बनाया जायेगा, जहां सेंसर लगेंगे लॉजिस्टिक सहायता के रूप में एक सुरक्षित सरकारी परिसर में 15-15 फीट के खाली भूखंड में भूकंपीय उपकरणों को रखने के लिए एक उपयुक्त संरचना बनाई जायेगी। भवन के अंदर एक सिस्मिक पियर बनाया जायेगा, जहां सेंसर लगाये जायेंगे। उपकरणों को विद्युत आपूर्ति के लिये वेधशाला भवन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.