हिन्दुस्तान टीम, जून 29 -- बिहार में पत्थर की मांग और झारखंड पर निर्भरता घटाने के लिए प्रदेश में भी पत्थरों का खनन होगा। इसको लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने तैयारी शुरू की है। पहले फेज में राज्य के छह जिलों में पत्थरों के खनन का निर्णय लिया गया है। विभाग ने बांका, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद और कैमूर की पहाड़ियों को पत्थर भूखंड के लिए चिह्नित किया है। मुख्य सचिव ने इन जिलों के समाहर्ताओं से जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन मांगा है। भागलपुर से सटे में बांका में यदि पत्थर खनन की अनुमति मिली तो प्रमंडल स्तर पर बालू के बाद राजस्व संग्रहण का सबसे बड़ा जिला बन जाएगा। इस फेज में भागलपुर को अलग रखा गया है। बताया गया कि भागलपुर की पहाड़ियों में खनिज तत्व छिपे होने के संकेत मिले हैं। इसलिए यहां इजाजत नहीं दी गई है। बांका के खनिज विकास पदाधिकारी कुमार रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.