नगर संवाददाता, फरवरी 6 -- बिहार के हाजीपुर जिले में सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में बुधवार को गोरौल इस्लामपुर गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी गुंजन कुमारी की डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने के मामले में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी टीम का गठन किया है। टीम में एडीएम संजय सिंह, जिला आपदा अधिकारी रामपुकार राम एवं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी रुचि कुमारी को शामिल किया गया। टीम गुरुवार की शाम करीब 04:45 बजे सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में पहुंची। टीम ने डिलीवरी के दौरान ड्यूटी में उपस्थित अस्पताल कर्मियों से इस बारे में पूछताछ किया। वहीं महिला के परिजनों से भी इसके बारे में जानकारी ली। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अस्पताल कर्मियों ने बच्चा बदला गया है या भूलवंश अस्पताल कर्मियों के द्वारा पुत्री के जगह पुत्र...