पटना, फरवरी 13 -- बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज की विश्व स्तरीय सुविधा देने के लिए सरकार ने बिल गेट्स की संस्था के साथ समझौता किया है। स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्येश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और गेट्स फाउंडेशन के बीच एक अहम समझौता पत्र पर मुख्य सचिवालय में हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी सहयोग, डेटा आधारित नीति निर्माण और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण हेल्थ सर्विसेस सुलभ कराने के लक्ष्य पर बिहार सरकार काम कर रही है। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में दीर्घ...