एक संवाददाता, अप्रैल 30 -- बिहार के अररिया जिले में नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह खून से लथपथ 20 वर्षीय युवक का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा वार्ड संख्या दो निवासी व कपड़ा व्यसायी अशोक गुप्ता के बेटे दीपू कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया कनपटी में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। मंगलवार शाम से ही दीपू घर से गायब था। साथियों के साथ कहीं निकला था। बुधवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वो बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही लोगों की नजर युवक शव पर पड़ी उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। फिर इसकी सूचना फुलकाहा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फुलकाहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.