पटना, फरवरी 5 -- विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के अपराधियों में कोई डर नहीं है। पुलिस प्रशासन का डर नहीं रह गया है। अपराधी निर्भय होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। श्री यादव गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में इस समय लोकतंत्र नहीं, धनतंत्र काम कर रहा है। राज्य में अपराध चरम पर है और अपराधियों की जगह आमलोग भयभीत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करने को कहा और दावा किया कि इसके लिए वह भी सहयोग को तैयार हैं। पैर में चोट के कारण भाषण देने में परेशानी के मद्देनजर अध्यक्ष की अनुमति से उन्होंने सीट पर बैठककर अपनी बात पूरी की। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता हार गई और सत्ता तंत्र जीत गया। आरोप लगाया कि आपने लोकतं...