पटना, जून 7 -- बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन में एक ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय ने 3.08 सीजीपीए प्राप्त किया है। नैक की पियर टीम ने 28 से 30 मई के बीच विश्वविद्यालय का दौरा कर मूल्यांकन किया था। टीम ने कृषि विवि के पाठ्यक्रम डिज़ाइन और विकास को सराहा है। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धित बताया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के संकल्प, संजीवनी मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, छात्रों और किसानों के सहयोग से जो अकादमिक वातावरण विकसित हुआ है, वही इस गौरवपूर्ण मान्यता का आधार बना है। उन्होंने कहा कि कृषि रोडमैप का प्रभावी कार्यान्वयन और सशक्त नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.