नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में 26 सितंबर को दस-दस हजार रुपये हस्तांरित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक करोड़ 11 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें पहले चरण में 75 लाख महिलाओं को राशि देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है। राशि वितरण समारोह से जुड़ी महिलाएं जिलों, प्रखंडों और गांवों में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सीधे सुन सकेंगी। वहीं, बाद के चरणों में अन्य आवेदक महिलाओं को भी दस-दस हजार दिये जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.