जहानाबाद, जनवरी 6 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार की सेस्टोबॉल टीम मंगलवार को आरा रेलवे स्टेशन से बरेली (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। अरवल सेस्टोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ई संजय कुमार ने कहा कि बिहार की सेस्टोबॉल टीम नेशनल खेलने के लिए अरवल से बरेली के लिए रवाना हुई। जिले की टीम बरेली में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित सीनियर बॉयज़ और गर्ल्स नेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही है। बिहार की सेस्टोबॉल टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरा रेलवे स्टेशन से बरेली (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। इस मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे अरवल ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन करेंगे। साथ में मौजूद अरवल जिले के सेस्टोबॉल के कोषाध्य...