पटना, मई 12 -- बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सभी 243 सीटों पर टिकट दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। कांग्रेस के इस कदम से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच, पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी आरजेडी समेत अन्य घटक दलों के साथ मिलकर महागठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि पार्टी ने सभी सीटों पर दावेदारों से आवेदन क्यों मांगे। राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस बिहार की सभी 243 सीटों पर आवेदन ले रही है। हालांकि, इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) के तहत जो सीटें पार्टी के हिस्से में आएंगे, अंतिम रूप से उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.