नई दिल्ली, अगस्त 24 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया में है। इस दौरान राहुल गांधी का एक खास अंदाज और रंग देखने को मिला। राहुल गांधी पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट चलाते दिखे जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया गया है। इस दौरान बुलेट की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम पिछली सीट पर बैठे। अपने नेता को बाइक चलाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया। कांग्रेस के एक्स हैंडल पर जो वीडियो अपलोड किया गया है उसमें राहुल गांधी के साथ राजद के कार्यकर्ता भी बाइक चलाते दिखे पर उनके नेता तेजस्वी यादव नहीं नजर आए। इसी साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.