पटना, मार्च 24 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी ने अपने बयानों से बिहार की संस्कृति को अपमानित किया है। बिहार की संस्कृति देश में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार विदेशों में भी सराहा जाता है। मगर उन्होंने लौंडा नाच के नाम पर बिहार की संस्कृति को धूमिल करने की कोशिश की है। बिहार की संस्कृति में फूहड़ता की कोई जगह नहीं है। लौंडा नाच पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। श्रद्धेय भिखारी ठाकुर ने लौंडा नाच के नाम पर फूहड़ता प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि अपने लोकनाट्यों से समाज को जागृत करने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.