मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मणिपुर में होनेवाली राष्ट्रीय विद्यालय वुशू अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम सोमवार को रवाना हो गई। बिहार वुशू टीम में तिरहुत प्रमंडल के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें मुजफ्फरपुर जिले से दो खिलाड़ी और टीम प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी सपना कुमारी गई हैं। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ी दानापुर से ट्रेन से मणिपुर के लिए रवाना हुए हैं। 14 से 18 जनवरी तक मणिपुर के खुमान लंपक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यह प्रतियोगिता होनी है। टीम में मुजफ्फरपुर की साक्षी कुमारी अंडर-70 किग्रा, बालक टीम में मुजफ्फरपुर से वरुण सिंह अंडर-90 किग्रा के अलावा तिरहुत प्रमंडल से सुमित कुमार अंडर-52 किग्रा, वसंत कुमार अंडर-56 किग्रा, शिवम कुमार अंडर-75 किग्रा और राहुल कुमार अंडर-8...