बेगुसराय, मार्च 24 -- बखरी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के दूसरे दिन रविवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से श्री विश्वबंधु पुस्तकालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार, गढ़पुरा के एमओ गोविंद कुमार, पुस्तकालय के सचिव प्रिंस सिंह परमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन और अधिवक्ता गौरव कुमार ने किया। भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और बिहार की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षक साबिर आलम ने किया। वहीं दोपहर में अनुमंडल प्रशासन की ओर से शकरपुरा उच्च विद्यालय में चित्रांकन व लिखित क्विज प्रतियोगिता की गई। इस दौरान एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, बीपीआरओ समीक्षा झा, अधिवक्ता गौरव कुमार, शिक्षक प्रेम किशन मन्नु, पवन कुमार सुमन, कृष्ण कुमार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.