हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 15 -- जल संकट से जूझ रही दक्षिण बिहार की कोहिरा नदी की कायापलट होने वाली है। हिरा को सोन नदी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग सोन-कोहिरा लिंक योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इससे ना केवल कोहिरा को नया जीवन मिलेगा, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। जल संसाधन विभाग ने अगले 16 महीने में इन्हें जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अगले साल जून तक योजना पूरी होने की उम्मीद है। विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। कोहिरा कैमूर जिले की प्रमुख नदी है और कभी बड़ी आबादी की जीवन रेखा थी। धीरे-धीरे नदी खुद ही संकट में आ गई। साल में अधिसंख्य दिनों तक सूखी ही रहती है। हाल यह है कि इस नदी का बड़ा हिस्सा छोटे-छोटे तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। इससे नदी में जल का प्रवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.