प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन से कंधई दीवानगंज बाजार में मानसिक रूप से बीमार 75 वर्षीय सीता देवी टहल रही थी। पुलिस ने उसे दीवानगंज चौकी पर ले जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह बिहार बेगूसराय के राम सागर सिंह की पत्नी है। चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह, पवन यादव उसका पता खोजने लगे तो उसके बेटे मनोज सिंह से सम्पर्क हो गया। रविवार को मनोज सिंह पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी मां सीता देवी को साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...