पटना, मार्च 8 -- उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की भूमिका भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण हो सकती है। बिहार बदल रहा है, इसमें आप सबकी भागीदारी की जरूरत है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकसित बिहार के संकल्प के साथ हैं। वे शुक्रवार को चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना में बजट संवाद 2025 कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में नीतिगत विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं ने बिहार के विकास पथ और आर्थिक नीतियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस दौरान बिना नाम लेते हुए पूर्व की सरकारों पर तंज भी किया कि पहले कोई काम नहीं हुआ। पहले के एक मुख्यमंत्री बाढ़ में घर डूबने पर कहते थे कि इससे लोगों को फ्री में मछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.