पटना, अगस्त 7 -- बिहार की चुनिंदा सरकारी बसों में 9 अगस्त को महिलाओं और लड़कियों के लिए सफर मुफ्त रहेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया है। यह निर्णय बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सिटी बसों और विभिन्न शहरों में चलने वालीं पिंक बसों में लागू होगा। BSRTC की सिटी बस में राखी के त्योहार पर महिलाएं बिना कोई पैसा दिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, हालांकि पुरुष यात्रियों को टिकट लेना होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। निगम के अनुसार यह सुविधा राज्यभर में चल रहीं सरकारी सिटी बसों में रक्षाबंधन के दिन लागू रहेगी। इसके अलावा, नई पिंक बसों में भी महिलाओं को एक दिन के लिए सफर मुफ्त मिलेगा। यह नियम 9 अगस्त को सुबह 6 बजे से देर शाम तक लागू रहेगा। सरकारी बसों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.