मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक और मामले में फंस गए हैं। बिहार की बलात्कार से तुलना करने पर मुजफ्फरपुर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा है। इस संबंध में कोर्ट में दायर परिवार पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी (पश्चिमी) अंजली सिन्हा ने बुधवार को इसका आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले साल 30 सितंबर को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम (पश्चिमी) के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल साइट के अपने अकाउंट पर किए पोस्ट में बिहार की तुलना बलात्कार से की थी। इसे कई बार पोस्ट किया गया। विभिन्न समाचार चैनलों पर इसे प्रमुखता से प्रसारित किया जा रहा था। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.