कार्यालय संवाददाता, फरवरी 8 -- बिहार के जहानाबाद जिले की 17 वर्षीय नीट छात्रा की पटना में मौत का मामला अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक गूंजने लगा है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को नीट छात्रा के कथित रेप और मर्डर केस के मामले में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र संगठनों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने 'बिहार की निर्भया' के लिए न्याय की मांग की। साथ ही पटना पुलिस, बिहार एसटीएफ की जांच पर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने खुले मंच से एक स्वर में इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि एक जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छात्रा के परिजन के अलावा बिहार के विभिन्न जिले से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मृतका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.