पटना, मई 7 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त करने के पराक्रम पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से आतंकवाद की नर्सरी को मिट्टी में मिलाने का जो वादा किया था, 12 दिनों बाद उन्होंने अंजाम दे दिया। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर देश की उन बहनों के प्रति भारतीय सेना का शौर्य प्रणाम है, जिनके सुहाग छीनने का दुस्साहस पहलगाम में किया गया था। श्री चौधरी ने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई से जहां सीमा पार के आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं, वहीं इस पार बैठकर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने और राफेल का मजाक उड़ाने वालों की जुबान भी सिल गई है। पूरा देश सेना और प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.