बांदा, नवम्बर 15 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में भाजपाई शनिवार को कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिले। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। आतिशबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और जनपद वासियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला, सुनीता गुप्ता ,राजकुमार त्रिवेदी, राजकुमार गुप्ता ,शिव गोपाल गुप्ता, दिनेश चंद्रगुप्ता, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, राजाराम तिवारी ,दीनदयाल द्विवेदी ,वेद निराला ,बबलू बाजपेई, शिवमोहन गुप्ता ,आत्माराम शुक्ला आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...