अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह से लगभग एक पखवाड़े पूर्व बिहार की जायरीन बालिका का अपहरण कर दुराचार में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हरैया बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि अपहृता पहले ही बरामद हो चुकी है। बिहार प्रांत की जायरीन बालिका अपने परिजनों के साथ दरगाह में जियारत करने आई थी। आरोप है कि बीते 13 जनवरी को नीरज यादव पुत्र सुकम सिंह निवासी राधेश्याम नगर कॉलोनी नसरुल्लागंज सीहोर मध्य प्रदेश बालिका को बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया था। आरोपी बालिका को ले जाकर अलग-अलग जगह पर उसके साथ दुराचार करता रहा। काफी खोजबीन के बाद अपहृता के परिजनों ने बीते 28 जनवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बसखारी थाने के उप निरीक्षक कमलेश यादव ने अपहृता को बरामद कर उसका मेडिकल व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.