कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि अब वहां की जनता ने परिवारवाद और जातिवाद से किनारा कर लिया है। इस बार बिहार की जनता ने विकास को चुना है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कही। केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर बिहार की जनता के प्रति हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को चुनकर यह साबित कर दिया है कि बिहार की तरक्की की राह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। मोदी और नीतीश की जोड़ी को बिहार की जनता ने पूरी मजबूती से स्वीकार किया और एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.