बेगुसराय, मार्च 9 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बिहार की जनता नीतीश कुमार के शासन से उब चुकी है। यहां की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। खोदावंदपुर के डीबी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को महागठबंधन की ओर से चेरियाबरियारपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एनडीए के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार की शोषित पीड़ित जनता की हकमारी की गई है। समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले परिवारों के साथ छलावा किया गया है। यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए भेजे जाएंगे। विधवा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.