भागलपुर, मार्च 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार को पेश बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार राज्य बालश्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि ये बिहार की जनता को छल करने वाला है। बिहार के नौजवानों, किसान, मजदूर व आम जनता के लिए इस बजट के जरिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महंगाई को पूरी तरह से इग्नोर किया गया है तो वहीं सभी प्रखंडों में महाविद्यालय खोलने के वादे हवा-हवाई हैं। रोजगार देने व पलायन को रोकने का कोई पहल इस बजट में नहीं है। शिक्षा के गुणात्मक सुधार विद्यालय, महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर बहाली की बात नहीं है तो लघु एवं कुटीर उद्योग के लिए विशेष योजना का अभाव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.