पटना, सितम्बर 5 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है। बिहार की जनता इसका जवाब वोट की चोट से देगी। कांग्रेस द्वारा बी से बीड़ी और बी से बिहार बताए जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। श्री झा ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस से कहा कि आपको बता दें कि बी से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है। बी से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। श्री झा ने लिखा कि इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.