हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 16 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पटना जिले के दानापुर की रहने वाली छात्रा खुशबू कुमारी की विज्ञान संकाय में पढ़ाई में आ रही बाधा दूर करने की पहल की है। उन्होंने पटना के जिलाधिकारी को खुशबू का नामांकन वर्तमान सत्र में ही विज्ञान संकाय में कराने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को खुद खुशबू से फोन पर बात की और मदद का भरोसा दिया। उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेतनपुर (दानापुर) से दसवीं उत्तीर्ण उपेंद्र राय की पुत्री खुशबू कला संकाय में पढ़ रही है। उसकी हार्दिक इच्छा है कि वह विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर डॉक्टर बने। इसके लिए छात्रा ने केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मदद की गुहार लगाई थी। दरअसल खुशबू के साथ घर में ही भेदभाव हो रहा था। वह अपने पसंद के विषय में पढ़ाई करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.