केसरिया, जुलाई 18 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में पतोहू (बहू)ने अपने वृद्ध और बीमार ससुर की हत्या ईंट से कूच कर कर दी। केसरिया थाना क्षेत्र के डेरवा मठिया गांव में बुधवार की घटना है मृतक रामनाथ सहनी (62 ) पैर से दिव्यांग भी थे। हत्या के आरोप में पुलिस ने खुशबू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है। चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में हत्या हुई है। हत्या के आरोप में मृतक की बहू को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के बेटे का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना पर दोनों पक्षों के लोग पछतावा कर रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की बहू पिछले दो साल से मायके में रहती थी। पतोहू को दो पुत्र हैं। एक पुत्र को अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.