गोपालगंज, अप्रैल 5 -- गोपालगंज,वरीय संवाददाता। जिले का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में गोपालगंज का तापमान पूरे सूबे में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पड़ोस के सारण का 36.9 व पूर्वी चंपारण का 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जिले का का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पूर्व विगत एक अप्रैल को राज्य में सर्वाधिक तापमान गोपालगंज का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार राज्य में सबसे तेज हवा गोपालगंज में चली। दोपहर में गर्म हवा के झोंके से लोग बेहाल रहे। शहर से लेकर गांवों तक बाजारों व चौक-चौराहों पर तेज धूप की वजह से लोगों की आमदरफ्त काफी कम दिखी। फुटपाथी दुकानदार भी दोपहर में नदारद दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.