पटना, दिसम्बर 17 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का नारी सशक्तीकरण मॉडल आज देशभर में एक मिसाल बन चुका है। हमारे नेता की दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप बिहार की महिलाओं को विकास की नई उड़ान मिली है। बीते बीस वर्षों में महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और गरिमा दिलाने के लिए जिस निरंतर प्रतिबद्धता के साथ नीतीश कुमार ने काम किया है, उसकी सराहना आज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...