मोतिहारी, अप्रैल 29 -- बिहार के मोतिहारी जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता को सुबह उनके आवास से धर दबोचा। पकड़े गए अधिकारी अजय कुमार कार्यपालक अभियंता (योजना एवं विकास विभाग) हैं। उन्हें दो लाख रुपए रिश्वत लेते शहर के राजा बाजार स्थित उनके आवास से रंगे हाथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कल्याणपुर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है। संवेदक संतोष कुमार यादव से बनाए गए पंचायत सरकार भवन के 60 लाख रुपए पेमेंट करने के नाम पर कार्यपालक अभियंता ने 3 लाख रिश्वत की मांग की थी। संतोष ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। आज सुबह दो लाख लेते रंगे हाथ शहर के राजा बाजार स्थित आवास से गिरफ्तारी कर लिया। शहर के सर्किट हाउस में उनसे पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.