पटना, जून 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। यह भी पढ़ें- बिहार का एक और लाल शहीद; देव किशोर को पटना में श्रद्धांजलि, CM ने जताया गहरा शोक यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.