बांका, फरवरी 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को कांग्रेस के खगड़िया के पूर्व विधायक रहे छत्रपति यादव अपने एक दिवसीय बांका यात्रा में जिला अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के सिरमौर नेतागण अपनी गलतियों और नौकरी बचाने के खातिर समर्पित कांग्रेसी और वरिष्ठ नेतागणों पर निष्कासन की धमकी देकर जिलेवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भय पैदा कर रही है। जबकि प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के उपरांत 43 कांग्रेस नेतागणों को शो - काउॅज नोटिश दिया, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ताओं में नाराजगी उत्पन्न हो गई है। हालांकि सभी नेताओं ने अपना-अपना मंतव्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को समर्पित कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा समर्...