पटना, जनवरी 19 -- बिहार कांग्रेस के सभी विधायक, एमएलसी को दिल्ली से बुलावा आया है। कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी में 23 जनवरी को अहम बैठक आयोजित की है। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत आला नेता उनसे चर्चा करेंगे। बैठक में पार्टी की प्रदेश में आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा संभव है। इससे पहले, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को पटना में पार्टी के पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ बैठक की। सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मनरेगा योजना को लेकर विस्तृत आंदोलन को जिलों में मजबूती से पहुंचाने की भी जिम्मेदारी तय की गई।23 जनवरी की बैठक में क्या होगा? नई दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.