हिन्दु्स्तान ब्यूरो, मार्च 20 -- बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के अगले दिन बुधवार को राजेश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 20 मिनट तक मुलाकात की। कांग्रेस के शीर्ष दोनों नेताओं को उन्हें गुलदस्ता भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान को भरोसा दिया कि प्रदेश के सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए भी आलाकमान से चर्चा की। सोशल मीडिया एक्स पर खरगे ने लिखा कि बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है। बिहार के युवा रोजगार चाहते हैं और बिहार की जनता असली सामाजिक न्याय की आस लगाए इंतजार कर रही है। यह भी पढ़ें- 262 नए पावर सब-स्टेशन, नवीनगर में नई इकाई; बिजली आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.