गोपालगंज, जनवरी 21 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोपतपुरा के परिसर में बुधवार को समारोह आयोजित कर बिहार कबड्डी टीम में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली विद्यालय की छात्रा निशु को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने निशु की सफलता को ग्रामीण प्रतिभा के निखार का प्रतीक बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में ही विद्यालय के पांच शिक्षकों सुनीता मिश्र, शोभा कुमारी, मुस्कान कुमारी, ओमप्रकाश सिंह और प्रमोद प्रसाद के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्धिक विकास मंडल के अध्यक्ष ब्रजेंद्र पांडेय ने की व मंच संचालन शिक्षक बीके सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर पवन राय थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ...