गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता, शरीर और आत्मा का है। तमाम लोगों के लिए एक जन्मभूमि है तो दूसरी कर्मभूमि। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर 50 एकड़ में बनाया जाएगा, जिसकी घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने की है। अयोध्या से सीतामढ़ी तक कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने प्रवासियों से छठ महापर्व अपने घर बिहार में मनाने और 2025 के चुनावों में भाग लेने की अपील की। कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। नित्यानंद राय, शनिवार को रानीडीहा स्थित मैरेज लॉन में भाजपा महानगर एवं जिला के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार प्रवासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.