मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन परिसर स्थित रविनंदन सहाय इनडोर स्टेडियम में चल रही 19वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल में बिहार की टीम तमिलनाडु से भिड़ेगी। इससे पहले तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश को हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें दिल्ली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तमिलनाडु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। बालिका वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.